शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

भारतीय सम्प्रदाय

सनातन भारतीय पूजा पद्धति के दो पंथ हैं-

१. शैव २. वैष्णव 3.“शाक्त”

जैसा कि नाम से स्पष्ट है भगवान शिव को अपना आराध्य मानने वाले “शैव” और भगवान विष्णु को अपना आराध्य मानने वाले “वैष्णव”।
“वैष्णव” पंथ के चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं-
१. रामानुजाचार्य द्वारा स्थापित “श्री” सम्प्रदाय- जो “विशिष्टाद्वैत” मत को मान्यता देता है।
२. निम्बार्काचार्य द्वारा स्थापित “हंस” सम्प्रदाय- जो “द्वैताद्वैत” मत को मानता है।
३. मध्वाचार्य द्वारा स्थापित “ब्रह्म या गौड़ीय” सम्प्रदाय- जो “द्वैतवादी” है।
४. वल्लभाचार्य द्वारा स्थापित “वल्लभ” सम्प्रदाय- जो “शुद्धाद्वैत” को मान्यता प्रदान करता है।
किंतु तांत्रिक दृष्टि से वैष्णवों के १० सम्प्रदाय माने गए हैं-
१. वैखानस २.राधावल्लभ ३.गोकुलेश ४.वृन्दावनी ५.रामानन्दी ६.हरिव्यासी ७.निम्बार्क ८.भागवत ९.पान्चरात्र १०.वीर वैष्णव।
“शैव” पंथ के अन्तर्गत निम्न सम्प्रदाय प्रमुख हैं-
१. शैव २.वीर शैव ३.माहेश्वर ४.पाशुपत ५.लिंगायत ६.गाणपत्य।

भगवती देवी की आराधना करने वाले साधक  “शाक्त”  सम्प्रदाय के अंतर्गत आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें